Monday, February 16, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiसंचारी रोग नियंत्रण की सफलता में सभी के सहयोग की जरुरत- एडीओ

संचारी रोग नियंत्रण की सफलता में सभी के सहयोग की जरुरत- एडीओ

अवधनामा संवाददाता

मसौली बाराबंकी। संचारी रोग नियंत्रण की सफलता में सभी के सहयोग की जरुरत है क्योंकि यह मिशन जच्चा-बच्चा एव आमजनमानस की सुरक्षा से जुड़ा हुआ अभियान है। सभी की जिम्मेदारी है कि ऐसे कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करे।
यह बात सोमवार को ब्लाक मुख्यालय पर संचारी रोग की सफलता को लेकर आयोजित ब्लाक टास्क फोर्स की बैठक को सम्बोधित करते हुए सहायक विकास अधिकारी पंचायत जानकीराम ने कही। उन्होंने कहा सुरक्षित जीवन मे टीकाकरण का बहुत बड़ा योगदान रहा है एक टीका कई बीमारियों से जीवन को सुरक्षित करता है।जिसके लिए जनजागरण की आवश्यकता है। एडीओ पंचायत ने स्वयं संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम में प्रतिदिन प्रतिभाग का आश्वासन दिया। सहायक विकास अधिकारी ने बताया कि नालियों की सफाई, झाड़ियों की सफाई, व एंटी लार्वा का छिड़काव सफाई कर्मियों एव मजदूरों के माध्यम से कराये जाने के निर्देश पंचायत प्रतिनिधियों को दिया। आगामी जुलाई माह में चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान की सफलता में पंचायत प्रतिनिधियों से रूबरू होते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव के स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी आशाराम चौधरी ने संचारी रोग अभियान पर चर्चा करते हुए कहा कि मिशन की सफलता के लिए आशा बहुओ के माध्य्म से प्लान को अन्तिम रूप दिया जा चुका है और जिन आशा बहुओ का प्लान नही मिला है वह दो दिन के अंदर प्लान कार्यलय पर पहुचा दे उन्होंने टीकाकरण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि आज संचारी रोग नियंत्रण की जरूरत क्यों पड़ी है जिसको गम्भीरता से लेने की जरूरत है। मिशन की सफलता में सभी की सहभगिता मिशन की कामयाबी है।
इस मौके पर ग्राम प्रधान विजय कुमार वर्मा, नूर मोहम्मद, नईम कुरैशी, नीरज कुमार, बलजीत, विजय यादव, रघुराज, दिनेश कुमार, सुरेंद्र सिंह सहित पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular