वर्ष की उपलब्धियां 70 वर्षों पर भारी : दर्शना सिंह

0
108

अवधनामा संवाददाता

तीसरी बार फिर केंद्र में प्रचंड बहुमत से बनेगी सरकार : दर्शना सिंह

वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती साख से दुश्मन देश घबराए : दर्शना सिंह

जौनपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल में जितना विकास कार्य हुआ है उतना 70 सालों में नहीं हुआ। विकास कार्यों और उपलब्धियों के बल पर भाजपा लगातार तीसरी बार केंद्र में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। पीएम मोदी की अगुवाई में देश का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है। यह बातें मंगलवार को केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर आयोजित मल्हनी विधानसभा की प्रेस वार्ता में राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा दर्शना सिंह ने कहा।

उन्होंने आगे कहा कि मेक इन इंडिया के तहत उद्योगों के विकास के लिए आधुनिक और सुविधाजनक बुनियादी ढांचा तैयार हुआ। डिफेंस इंडिस्ट्रयल कॉरिडोर योजना के जरिए रक्षा क्षेत्र में विदेशी निर्भरता कम हुई है और भारत पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ती हुई तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि किसानों को समृद्धिशाली बनाने के लिए किसान सम्मान निधि योजना चलाई गई है और नमामि गंगे योजना से सभी नदियों को स्वच्छ किया जा रहा है। केंद्र सरकार की ऐसी बहुत सारी उपलब्धियां है जिससे भारत समृद्धि और मजबूत बन रहा है। मोदी सरकार में बिना भेदभाव हर वर्ग को अधिकार और सम्मान मिला है। वही वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती साख से दुश्मन देश घबराए हुए हैं।

उन्होंने आगे बताया कि मोदी सरकार ने देश में ही नहीं विदेशों में भारत का डंका बहुत जोशीले अंदाज में बढ़ाया है इससे भारत देश का गौरव ऊंचा हुआ है साथ ही गरीबों के लिए विशेषकर आवास शौचालय सड़क बिजली पानी उज्जला योजना लागू करके गरीबों के उत्थान के लिए एक मिसाल कायम किया है। आने वाले समय में जनता के आशीर्वाद और उनके किए गए कार्य से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने से उन्हें कोई रोक नहीं पायेगा छोटे दल सभी उनके विरोध में एकजुट हो रहे है लेकिन भाजपा की सरकार “सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास” को साथ लेकर चल रही है जिससे जनता का विश्वास भाजपा सरकार में बढ़ा है।

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र की मोदी सरकार आज गरीब पिछड़े व अंन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए दृढ़ संकल्प हैं। प्रधान मंत्री जी ने दूर-दराज के लोगों को पानी की पर्याप्त उपलब्धता के लिए ‘‘हर घर नल योजना‘‘ के तहत केन्द्र सरकार तेजी के साथ कार्य कर रही है, उन्होंने महिलाओं को खाना बनाने में हो रही दिक्कत को दूर करने के लिए निःशुल्क गैस कनेक्शन दिया जा रहा है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here