Saturday, March 7, 2026
spot_img
HomeMarqueeमुख्यमंत्री के हाथों पुरुष्कृत होना जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि :अनिल गुप्ता

मुख्यमंत्री के हाथों पुरुष्कृत होना जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि :अनिल गुप्ता

अवधनामा संवाददाता

सिंधौली विकास खंड से भटपुरा रसूलपुर का हुआ चयन।

भटपुरा रसूलपुर को 11 लाख की धनराशि प्रथम पुरुस्कार के रूप में हुई प्राप्त।

सिधौली शाहजहांपुर पुरुस्कार मिलना बह भी मुख्य मंत्री के हाथों।किसी व्यक्ति के जीवन में इससे अच्छा और प्रसन्नता देने बाला क्या हो सकता है।पुरुस्कार तो पुरुस्कार है छोटा या बड़ा।पुरुस्कार से व्यक्ति की कार्य क्षमता बढ़ती है।कार्य कुशलता आती है।आगे बढ़ने की और अधिक और अच्छा कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।यह कहना है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के द्वारा 11 लाख का पुरुस्कार पाकर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से वापस लौटे भटपुरा रसूलपुर के प्रधान अनिल गुप्ता का।अनिल गुप्ता आज अपने आवास पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने पत्रकारों को बताया कि पुरुस्कार मिलना मेरे लिए गौरव की बात है।अब मेरा प्रयास रहेगा कि मेरी ग्राम पंचायत उत्तर प्रदेश की प्रथम ग्राम पंचायत बने।जनपद की प्रथम ग्राम पंचायत बनकर ही यह कारवां रुकने बाला नही है।मेरी ग्राम पंचायत की देव तुल्य जनता का इस पुरुस्कार में पूरा श्रेय है।यह सम्मान मैं अपनी ग्राम पंचायत की सम्मानित जनता को समर्पित करता हूं।और मेरा प्रयास रहेगा कि मेरी ग्राम पंचायत को सारी सुविधाएं योजनाएं जो उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा संचालित हैं। उन सबका लाभ मिले।जितना संभव हो सके उतना मैं अपनी ग्राम पंचायत का विकास कर पाऊं।यही मेरी हार्दिक अभिलाषा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular