Tuesday, March 24, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiपुरस्कार वितरण समारोह में मेधावियों का हुआ सम्मान

पुरस्कार वितरण समारोह में मेधावियों का हुआ सम्मान

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। कमरिया बाग स्थित किंग जार्ज इण्टर कॉलेज में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इस आयोजन में श्रीमती रूमा तिवारी प्रधानाचार्या ने प्री प्राइमरी से लेकर कक्षा12 तक के बच्चों को सम्मानित किया। स्कूल के प्रबंधक डॉ. अजीज खान एवं चेयर परसन मैम आयशा खान के द्वारा सभी बच्चों मेडल व सर्टिफिकेट दिया गया। अंत में डॉ. अजीज खान एवं प्रधानाचार्या ने सभी बच्चों एवं अभिभावकों को उनके उज्जवल भविष्य व मेहनत, लगन से पढ़ने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में अग्रसर करने पर बल दिया। कहा कि पुरस्कार परिश्रम का परिणाम है। सतत विकास के लिए शिक्षा अति महत्वपूर्ण है। शिक्षा भविष्य को सुदृढ़ और व्यवस्थित करती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular