Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomeMarqueeभारतीय जनता पार्टी संविधान को खत्म करने की प्रयास में है रागिनी...

भारतीय जनता पार्टी संविधान को खत्म करने की प्रयास में है रागिनी सोनकर

अवधनामा संवाददाता

जौनपुर। जैसे जैसे चुनाव पास आ रहा है वैसे नेताओं का जमावड़ा नगरपालिका क्षेत्र में बढता जा रहा है आज मछलीशहर की विधायक रागिनी सोनकर ने दर्जनों नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार को कोसते हुए कहा भाजपा सरकार ने सब को ठगने का काम किया नगर पालिका क्षेत्र में इतना भ्रष्टाचार सरकार और अध्यक्ष द्वारा किया गया आज पूरा नगर पालिका में क्षेत्र गंदगी का भरमार है यह सरकार सिर्फ और सिर्फ उद्योगपतियों की सरकार है इस सरकार में व्यापारी हो चाहें ठेला खोमचा लगाने वाला व्यक्ति हो सब को परेशान करने का काम किया है अल्पसंख्यक समाज को तो अपना दुश्मन मानती है दलित समाज के भेदभाव कर रही है जाति को जाति से लड़ा रहे हैं धर्म को धर्म से लड़ा रही है। यह सरकार जब से बनी है इस देश और प्रदेश की सुख-शांति खत्म हो गई है आज जरूरत है नगरपालिका के चुनाव में इस बात को बताना की जनता अब जाग गई है नगर पालिका के चुनाव में साइकिल निशान पर वोट देकर अपना अध्यक्ष बना लिजिए। इस नगर पालिका जौनपुर के 20 साल के भ्रष्टाचार को आप लोग एकजुट होकर खत्म करने का काम कीजिए निश्चित रूप से आपसे वादा करती हूँ 5 साल सिर्फ समाजवादी पार्टी को देने का काम कीजिए इस नगर पालिका की कायाकल्प पलट जाएगी आपको 5 साल में विकास देखने को मिलेगा समाजवादी लोग जो कहते हैं उसे करके दिखाते हैं हम लोग नेताजी के सिद्धांत को मानने वाले लोग हैं हम लोग डॉक्टर अंबेडकर के सिद्धांत के मानने वाले लोग हैं हम संविधान को मानने वाले लोग हैं भारतीय जनता पार्टी संविधान को खत्म करने की प्रयास में है इसलिए जागो और नगर पालिका ने अपना अध्यक्ष बनाओं ।
फोटो सांख्या 1

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular