Tuesday, March 24, 2026
spot_img
Homekhushinagarट्राली के नीचे दबाकर ईंट भट्ठा मजदूर की मौत

ट्राली के नीचे दबाकर ईंट भट्ठा मजदूर की मौत

अवधनामा संवाददाता

कुशीनगर। चौराखास थाना क्षेत्र के दुल्दुलिया ग्राम सभा स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाला 17 वर्षीय मजदूर का ट्राली से मिट्टी गिराते समय ट्राली के नीचे दब जाने से मौके पर ही मृत्यु हो गयी। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के परिजनों का रो- रोककर बुरा हाल है।

चौराखास थाना क्षेत्र के शेरपुर बड़हरा निवासी अर्जुन यादव पुत्र विगत यादव पास के गांव के बगल दुल्दुलिया में स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। सोमवार को देर रात्रि भठ्ठे के पर ईंट बनाने के उपयोग लाये जाने वाला मिट्टी ट्राली से उतार रहा था। इसी दौरान अचानक मिट्टी लदी ट्राली पलट गयी और वह ट्राली के नीचे आ गया। घटना के बाद चालक व अन्य लोग जबतक उसको बाहर निकालते तबतक उसकी मौत हो गयी थी घटना के बाद उसे एक निजी डाक्टर पास ले जाया गया जहां उसने उसे मृत घोषित कर दिया। सुचना पर पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक पांच भाई बहनों मे सबसे छोटा था। घटना की जानकारी होने पर घर में मातम पसर गया सभी का रो-रोककर बुरा हाल था। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेते हुए शव को पीएम के लिये भेज दिया गया है। परिजन अभी तहरीर नहीं दिये है तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर बिधिक कार्यवाही किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular