Sunday, March 22, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurजिलाधिकारी के साथ वल्र्ड बैंक की टीम का भ्रमण एवं मोटे अनाज...

जिलाधिकारी के साथ वल्र्ड बैंक की टीम का भ्रमण एवं मोटे अनाज पर कृषि गोष्ठी

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) एवम उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संयुक्त रूप से महिला स्वयं सहायता समूह एवं कृषक उत्पादक संगठन के उत्पादों की बिक्री एवं प्रदर्शनी हेतु मेला का आयोजन कंपनी बाग में कराया जा रहा है। नाबार्ड फागुन मेला आज जिलाधिकारी आलोक सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय द्वारा अवलोकन किया गया एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओ एवं कृषक उत्पादक सगठन के उत्पादों की जानकारी ली एवं उत्पादों से सम्बंधित सुझाब भी दिए। नाबार्ड फागुन मेला में संबोधित करते हुए जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित समूहों के महिलाओ एवं कृषक उत्पादक कंपनी के सदस्यों कहा कि भारत में 2023 मोटे अनाज का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष मनाया जा रहा है जैसे ही गेंहू की फसल कटती है क्षेत्र की आवस्यकता अनुरूप निश्चित रूप से मोटे अनाज की खेती करे एवं कृषि विभाग, कृषि बिज्ञान केंद्र के माध्यम से आप सभी किसान भाइयो की तकनीकी जानकारी मिलती रहेगी एवं ब्लाक स्तर पर भी मोटे अनाज से सम्बंधित तकनीकी गोष्टी एवं प्रशिक्षण कराया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय द्वारा समूह की महिलाओ एवं कार्यक्रम में उपस्थित कृषक उत्पादक कंपनी के निदेशकों एवं उनके सदस्य किसान को मोटा अनाज उत्पादन करने के कहा एवं समूह एवं कृषक उत्पादक संगठन अपने अपने ब्लाक में सदस्य किसानो भी मोटे अनाज उत्पदान में जोड़ें एवं मोटे अनाज से सम्बंधित मूल्य संबर्धन गतिविधि जैसे मोटे अनाज से ब्रेड, बिस्किट, नमकीन, केक, दलिया, आटा आदि के माध्यम से भी आय में बृद्धि कर सकता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 मोटे अनाज के उत्पादन का वर्ष मनाया जा रहा है इसलिए इसकी डिमांड बढ़ी है और किसानो को भी मोटे अनाज की खेती को आगे बढाना चाहिए। इस अवसर पर कृषि उप निदेशक संतोष कुमार सविता, कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती, नाबार्ड जिला विकास प्रवन्धक अरविन्द कुमार निगम उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन साईं ज्योति संस्था के अजय श्रीवास्तव एवं सिद्गोपाल सिंह द्वारा किया गया।
वल्र्ड बैंक की टीम का भ्रमण
नाबार्ड फागुन मेला में वल्र्ड बैंक की टीम द्वारा भी भ्रमण किया है, जिसमे उनके द्वारा बताया गया की जनपद में कृषि विविधिकरण, मोटे अनाज एवं वर्तमान मंा उपयोग की जा रही कृषि तकनीकों का स्टडी करेंगे एवं आगे की कार्य योजना विभिन्न कृषक उत्पादक संगठनो एवं किसानो से मिलकर आगे के रिपोर्ट के आधार पर बनायीं जाएगी। इस अबसर पर कृषि विज्ञान केंद्र खिरिया मिश्रा के कृषि वैज्ञानिक दिनेश कुमार तिवारी द्वारा मोटे अनाज की कार्यशाला में मोटे अनाज से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular