Thursday, February 19, 2026
spot_img
HomeLucknowशोभा फाउण्डेशन के होली मिलन समारोह में खेली गई फूलों की होली

शोभा फाउण्डेशन के होली मिलन समारोह में खेली गई फूलों की होली

अवधनामा संवाददाता

विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि हुये सम्मानित

लखनऊ। सामाजिक संस्था शोभा फाउण्डेशन ने यहां पटेल पार्क में होली मिलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर विभिन्न राजनैतिक दल, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संस्थाओं के लोगों ने हिस्सा लिया और जमकर फूलों की होली खेली। फाउण्डेशन के अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल की देखरेख में हुये इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता नीरज सिंह एवं विधान परिषद के सदस्य श्री पवन सिंह चौहान पहुंचे। होली मिलन समारोह के मौके हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी, संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पाण्डेय, आजाद भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष श्यामजी मिश्रा, भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष अजय त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। लगभग तीन घण्टे से अधिक समय तक चले इस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम श्री राधा कृष्ण जी के साथ होली खेलने का ने वहां आये लोगों ने अद्धभुत आनन्द लिया। इस मौके पर जनविकास महासभा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पंकज तिवारी, शोभा फाउंडेशन के सचिव राम तिवारी, अंकेश चौहान, मनोज गुप्ता, कुसुमलता, आकांक्षा रावत, निशा, पिंकी, आनन्द बाजपेई, सुनील जैन आदि लोग मौजूद थे। समारोह के दौरान शोभा फाउण्डेशन के अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने मुख्य अतिथि भाजपा नेता नीरज सिंह एवं पवन सिंह चौहान सहित आये सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुये फाउण्डेशन के द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों के बारे में जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular