Friday, February 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeगंगा नहाने आए सात दोस्त गंगा में डूबे, गोताखोरों ने 6 को...

गंगा नहाने आए सात दोस्त गंगा में डूबे, गोताखोरों ने 6 को बाहर निकाला, एक का पता नहीं

अवधनामा संवाददाता

फर्रुखाबाद l सात दोस्त पांचाल घाट पर गंगा नहाने आए और सभी गंगा में गहरे पानी में जाते ही डूबने लगे तो आसपास के लोगों ने नाव के सहारे 6 को बाहर निकाल लिया एक का अभी तक पता नहीं चला है l गोताखोर खोजने में जुटे हुए हैंl घटना की सूचना पर बच्चों के परिजन गंगा तट पर पहुंच गए चीख-पुकार से लोग व्याकुल थे l
सदर कोतवाली क्षेत्र के पांचाल घाट गंगा तट पर सात दोस्त गंगा नहाने के लिए आए थे l सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नोनमगंज के रहने वाले सात दोस्त गंगा के गहरे पानी में चले जाने से सातो गंगा में डूबने लगे और और बालकों की चित्कार सुनकर चीख-पुकार सुनकर आसपास नाव पर बैठे लोग नाव लेकर बालकों को बचाने के लिए दौड़ पड़े l गोताखोरों ने 6 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन एक दोस्त का देर शांम तक पता नहीं चल सका l गंगा में डूबे एक बालक को खोजने का प्रयास किया जा रहा है l सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और गोताखोर लगातार गंगा नदी में बालक की खोजबीन कर रहे हैं l

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular