HomeMarqueeन्यू मॉडल बंधुआ कला थाने का इस्लामगंज बाजार मे हुआ शिलान्यास--

न्यू मॉडल बंधुआ कला थाने का इस्लामगंज बाजार मे हुआ शिलान्यास–

अवधनामा संवाददाता

सुल्तानपुर। जिले के बंधुआ कला थाने को न्यू मॉडल थाने के रूप में विकसित करने के लिए इसकी बिल्डिंग के लिए इस्लाम गंज बाजार के निकट भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन बंधुआ कला थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया। नए स्थान पर थाना बनने से क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है।क्षेत्रीय ग्रामीणों के अनुसार थाना क्षेत्र में लगने वाले कस्बो के क्षेत्रवासियों को काफी सुगमता होगी। थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाली पुलिस चौकी अलीगंज और पुलिस चौकी खोखीपुर की दूरी कम होने से अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण रखा जा सकेगा। भूमि पूजन के अवसर पर थाना प्रभारी रवींद्र प्रताप सिंह, अजीत कुमार पांडे, अलीगंज चौकी प्रभारी शिव जन्म यादव, खोखी पुर चौकी प्रभारी, समस्त स्टाफ एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular