Monday, March 23, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurचौराहा में मारपीट करते युवाओं का विडियो हुआ वायरल।

चौराहा में मारपीट करते युवाओं का विडियो हुआ वायरल।

 

अवधनामा संवाददाता हिफजुर्रहमान

मौदहा हमीरपुर। कस्बे में गुरुवार को फिर मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें तीन लोग एक युवक को पीटते दिखाई दे रहे हैं, वीडियो वायरल करने वालों का दावा है की जिस युवक के साथ दबंगई की गई है वह बाइक सवार है, जिसे स्कॉर्पियो सवार तीन लोगों ने पीटा है। इस दौरान जाम लगने जैसी स्थित पैदा हो गई थी।वायरल वीडियो में पुलिस के जवान मारपीट छुडाने के बजाय घूम कर पीछे जाते दिखाई दे रहे हैं।

हमीरपुर में वायरल हो रहे इस वीडियो की जब पड़ताल की गई तो पता चला की यह मौदहा कोतवाली कसबे का वीडियो है। यहाँ जुमेरात के दिन दोपहर मलीकुवां चौराहे पर स्कॉर्पियो से बाइक में टक्कर लगी थी, और जब बाइक सवार ने इसका विरोध किया तो स्कॉर्पियो सवार तीन युवकों ने चौराहे पर ही बाइक सवार को दौड़ा कर पीटा था। इस दौरान चौराहे आर जाम लगने जैसी स्थित हो गई थी। वायरल वीडियो में जो स्कॉर्पियो दिखाई दे रही है वह बांदा नंबर की गाडी है, जो विवेक सिंह के नाम से है।
मौदहा कसबे के मलीकुवां चौराहे पर हमेशा भीड़ रहती है, इसलिए यहाँ 24 घंटे पुलिस की पिकेट ड्यूटी रहती है। और आज दोपहर जब यहाँ मारपीट हुई तब पिकेट ड्यूटी पर होमगार्ड तैनात थे, लेकिन मारपीट के दौरान होमगार्ड तमाशबीन बने तमाशा देखते रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular