Monday, March 23, 2026
spot_img
HomeMarqueeफर्जी बैनामा करने वाले गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार

फर्जी बैनामा करने वाले गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने फर्जी बैनामा तैयार करने के आरोप में वांछित चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
गौरतलब रहे कि थाना कुतुबशेर के प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने फर्जी पावर ऑफ अटोर्नी तैयार कर फर्जी क्रेता-विक्रेता व गवाह तैयार कर फर्जी बैनामा कराने वाले गिरोह का 09 फरवरी 023 को भंडाफोड किया था। जिसके क्रम मे आज उक्त गिरोह के वांछित चल रहे अभियुक्त प्रेम कुमार पुत्र रामदिया निवासी ग्राम ताहरपुर थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर को रेलवे स्टेशन तिराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा उसके साथियों के साथ मिलकर फर्जी पावर ऑफ अटोर्नी तैयार कर फर्जी क्रेता, विक्रेता व गवाह बनकर फर्जी तरीके से बैनामा किया गया है। जिसके सम्बन्ध में थाना कुतुबशेर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार, उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार शर्मा, हैड कांस्टेबल निपेन्द्र सिंह व कांस्टेबल राजन कुमार शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular