Monday, March 23, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaयुवक ने धारदार हथियार से अधेड़ पर हमला कर दिया, कट गई...

युवक ने धारदार हथियार से अधेड़ पर हमला कर दिया, कट गई नाक

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। खंडासा थाना क्षेत्र में मांगलिक कार्यक्रम के दौरान दो लोगों के बीच कहासुनी हो गई। साथ इतनी बढ़ गई कि एक युवक ने धारदार हथियार से अधेड़ पर हमला कर दिया, जिससे उसकी नाक कट गई। आसपास के लोगों ने घायल को तत्काल सीएचसी खंडासा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया गया कि खंडासा क्षेत्र के गहनाग पूरे मैकू गांव निवासी नंद किशोर के नाती का सोमवार को मुंडन संस्कार था, इसी कार्यक्रम में गांव के लोगों के साथ जयराम व स्वामीनाथ के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, इसी बीच जयराम ने धारदार हथियार से स्वामीनाथ पर हमला कर दिया। हमले में उसकी नाक कट गई। इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। आनन- फानन में स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी खंडासा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में घायल स्वामीनाथ ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष खंडासा विनय कुमार यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular