कांग्रेस ने आपको अंधकार, हमने अधिकार दिया: शाह

0
221

भाजपा ने पूर्वोत्तर में 9,000 से ज्यादा आतंकवादियों का समर्पण करवाया

नई दिल्ली। अगरतला। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि भाजपा ने त्रिपुरा में कैडर के शासन को खत्म कर दिया और संविधान का शासन लागू किया। भाजपा ने राज्य में डर का माहौल खत्म किया। कम्युनिस्ट पार्टी के शासन में राज्य में 4 हजार लोग मारे गए थे। अब त्रिपुरा विकास के राह पर बढ़ रहा है। शाह ने कहा कि कांग्रेस ने आपको अंधकार दिया, हमने आपको अधिकार दिया। बीजेपी ने पूर्वोत्तर में 9,000 से अधिक आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर किया।
गृहमंत्री अगरतला में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, कम्युनिस्ट और तिपरा मोथा सभी एक साथ हैं। जबकि पहले दो सार्वजनिक रूप से गठबंधन में हैं, मोथा उनके साथ अंडर टेबल गठबंधन में है। तिपरा मोथा कम्युनिस्ट शासन वापस लाना चाहती है। अगर आपका वोट मोथा या कांग्रेस को जाता है, तो यह वोट कम्युनिस्टों को होगा। अगर आप विकास और शांति चाहते हैं, तो कमल पर बटन दबाएं।
हमारी सरकार ने कैडर के शासन को खत्म किया
गृहमंत्री ने कहा कि पहले हर छोटे-मोटे काम के लिए चाहे राशन कार्ड हो या सस्ता अनाज हो लोगों को कम्युनिस्ट पार्टी के कैडर के पास जाना पड़ता था, लेकिन हमारी सरकार कैडर के शासन को खत्म कर संविधान लाई। कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी ने 50 साल तक त्रिपुरा पर शासन किया, लेकिन राज्य में विकास नहीं किया। पीएम मोदी के दिए हीरा- हाइवे, इंटरनेट, रेलवे, एयरपोर्ट के नारे के तहत राज्य प्रगति कर रहा है। उनके नेतृत्व में देश में सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाया गया।
भाजपा के शासन में आदिवासी अधिकारों का आनंद ले रहे
गृह मंत्री ने कहा कि कभी त्रिपुरा ड्रग्स, मानव तस्करी, बांग्लादेशी घुसपैठ, भ्रष्टाचार और आदिवासियों पर अत्याचार के लिए जाना जाता था, लेकिन बीजेपी के शासन में सड़कें बनाई जा रही हैं, लोगों को पीने का पानी मिल रहा है, जैविक खेती हो रही है और खास तौर पर आदिवासी अपने अधिकारों का आनंद ले रहे हैं।
भाजपा पांच सालों में त्रिपुरा को सबसे अच्छा राज्य बनाएगी
उन्होंने कहा कि माकपा के शासन के दौरान त्रिपुरा में लोग मारे गए थे और पूरे राज्य में हिंसा हुई थी। भाजपा ने ब्रू-रियांग समझौता किया और यहां विकास लाई। इन पांच सालों में भाजपा ने यहां शांति स्थापित की है और अगले पांच सालों में हमारी पार्टी त्रिपुरा को पूर्वोत्तर का सबसे अच्छा राज्य बनाने की दिशा में काम करेगी।
मुख्यमंत्री बोले- उत्तर पूर्व में विकास के बिना देश का विकास नहीं
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने भी इस कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जब तक उत्तर पूर्व में विकास नहीं होगा तब तक देश का विकास नहीं हो सकता है। वामपंथी सरकार के 35 साल के शासन में केवल दक्षिण जिले में 69 लोगों की हत्या की गई। आज वे फिर से सरकार में आने की कोशिश कर रहे हैं। हम तेजी से काम कर रहे हैं।
17 फरवरी को होना है चुनाव, भाजपा के 55 उम्मीदवार
पूर्वोत्तर राज्य की 60 विधानसभा सीटों पर चुनाव 17 फरवरी को होने वाले हैं। इसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। गृह मंत्री अमित शाह भी इन दिनों त्रिपुरा में हैं। हालांकि भाजपा ने अपने 55 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। इस चुनाव के नतीजे 2 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here