Wednesday, March 11, 2026
spot_img
HomeMarqueeइटावा नगर का नाम मुलायम सिंह यादव रखने की मांग

इटावा नगर का नाम मुलायम सिंह यादव रखने की मांग

अवधनामा संवाददाता

सपाईयों ने प्रदेश के राज्यपाल को भेजा पत्र

सहारनपुर। प्रदेश के पूर्व मंत्री सरफराज खान ने कहा कि सपा संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की राष्ट्रीय के प्रति उल्लेखनीय उपलब्धियों को देखते हुए इटावा का नाम मुलायम सिंह यादव नगर रखा जाये।
चकरौता रोड अपने आवास पर आयोजित बैठक में बोलते हुए पूर्व मंत्री सरफराज खान ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने देश और प्रदेश के विकास में अपना अमूल्य योगदान दिया। देश प्रदेश की उन्नति को बढ़ाने का काम किया। जब-जब मुलायम सिंह यादव सत्ता में आए, तब-तक प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया गया और केंद्रीय रक्षा मंत्री रहते हुए देश की सीमाओं को पूरी तरह सुरक्षित रख पड़ौसी देशों से भी मधुर संबंध बनाए रखें, जो उनकी कार्यकुशलता का परिचायक था। पूर्व महानगर अध्यक्ष फैसल सलमानी व जिला उपाध्यक्ष हशीन कुरैशी ने कहा कि ऐसे देश के निर्विवाद नेता थे, जिनका सभी दलों में बेहद सम्मान था। देश की राजनीति में अमूल्य योगदान के चलते उन्हें भारत रतन से सम्मानित किया जाना चाहिए। उन्होंने राज्यपाल को पत्र लिखकर मांग की कि इटावा जिले का नाम बदलकर मुलायम सिंह यादव नगर रखा जाए। बैठक में सभी लोगों ने एक स्वर में उनकी मांग का समर्थन किया। पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश कोषाध्यक्ष इंजीनियर विजेश शर्मा व रामकुमार विश्वकर्मा ने कहा कि बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच गयी है। भाजपा के पास महंगाई और बेरोजगारी रोकने के लिए कोई नीति नहीं है। किसान, नौजवान, छोटे व्यापारी सभी इस सरकार से परेशान हैं। बैठक में शाहनवाज चाँद, अदना चैधरी, विशाल यादव, राजा, वेदपाल पटनी, नूर हसन, धीरज कुमार आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular