Friday, March 13, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaमहिला सहित चार टप्पेबाज गिरफ्तार

महिला सहित चार टप्पेबाज गिरफ्तार

अवधनामा संवाददाता

कब्जे से नकली सोने की माला बरामद

अयोध्या। एसएसपी मुनिराज जी द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह के निर्देशन व सीओ सिटी शैलेन्द्र सिंह के कुशल पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर शमशेर बहादुर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम कोतवाली नगर व सर्विलांस की टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 585/22 धारा 406, 419, 420, 411 भा0द0वि0 का सफल अनावरण करते हुए दो फरवरी को मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्तगण जीवन पुत्र स्वर्गीय मोहन निवासी शारदा कॉलोनी मेवाड़ा नईदिल्ली, शंभू पुत्र स्वर्गीय दौलतराम निवासी बरियारपुर थाना जहानाबाद जनपद रायबरेली, प्रेम पुत्र हरि निवासी बरियारपुर थाना जहानाबाद जनपद रायबरेली, रजनी पत्नी प्रेम निवासी बरियारपुर थाना जहानाबाद जनपद रायबरेली को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की गई है। अभियुक्तगणके कब्जे से एक अदद पीली धातु की माला, तीन अदद पीली धातु के टुकड़े, एक अदद टूटी हुई अंगूठी पीली धातु, एक चैन पीली धातु, चार मोबाइल फोन, एक सिक्का सफेद धातु, जामा तलाशी रूपए 6 हजार बरामद हुआ है। कड़ाई से पूछतांछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि साहब हम लोग आपस में रिश्तेदार हैं हम लोग घूम घूम कर माला व सिक्के दिखाकर विश्वास दिलाते हुए कि यह सोने के हैं और सिक्के 1857 का बताकर छल से रुपए लेकर भाग जाते है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular