नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देश में 4 और 5 फरवरी को एक मेगा बजट रीच आउट लॉन्च करेग, ताकि यह सामने आ सके कि उम्र, जाति, पंथ और पेशे से परे प्रत्येक नागरिक के लिए बजट का क्या मतलब है। इस बजट कार्यक्रम के लिए पार्टी के पांच केंद्रीय मंत्री पूरे देश की यात्रा करेंगे।
सभी केंद्रीय मंत्री लोगों से करेंगे बातचीत
पार्टी के शीर्ष सूत्रों ने गुरुवार को कहा, इस मेगा बजट रीच आउट कार्यक्रम के दौरान, सभी केंद्रीय मंत्री बजट पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और साथ ही प्रमुख नागरिकों और बुद्धिजीवियों सहित सभी तबके के लोगों के साथ बातचीत करेंगे।
पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंत्रियों को दिया कार्यक्रम का विवरण
वहीं गुरुवार सुबह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंत्रियों के साथ बैठक की और इस कार्यक्रम का विवरण तैयार किया। सूत्रों के अनुसार, बताया गया कि मेगा बजट रीच आउट कार्यक्रम में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर जम्मू जाएंगे जबकि पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी कोच्चि जाएंगे।
इन मंत्रियों के नाम आए सामने
इसके अलावा, केंद्रीय उद्यमिता, कौशल विकास, इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव बी. चंद्रशेखर कोयम्बटूर जाएंगे। वहीं केंद्रीय संसदीय कार्य और संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल रायपुर जाएंगे, जबकि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भोपाल और पीयूष गोयल बेंगलुरु पहुंचकर कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। बता दें कि इसके साथ ही अन्य मंत्रियों के कार्यक्रम भी शुरू किए जा रहे हैं।
बुधवार को पेश किया गया था बजट 2023
आपको मालूम हो कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को बजट 2023 पेश किया, जो संभवत: अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का आखिरी बजट होगा। इस बजट में पिछले एक दशक में पूंजीगत व्यय में इसकी सबसे बड़ी छलांग का अनावरण किया गया, वहीं वित्त मंत्री ने कहा कि राजकोषीय घाटा अगले साल गिर जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।
भाजपा 4 और 5 फरवरी को मेगा बजट करेगी पेश, 5 केंद्रीय मंत्री पूरे देश की करेंगे यात्रा
RELATED ARTICLES





