अवधनामा संवाददाता
कमासिन/बांदा। इन दिनों पड़ रही भीषण ठंड से सभी लोग पूरी तरह से परेशान है लेकिन सबसे बुरे हाल गरीबों व निस्सहायो का ह गरीबों के सुख दुख में हमेशा साथ रहने वाले युवा शिक्षामित्र अखिलेश शुक्ला व पत्नी पदमिनी शुक्ला ने बसंत पंचीमी के उपलक्ष में अपने पैतृक गांव इटर्रा बढौनी पहुंच कर चुनुवा पुत्र परसन उम्र 70वर्ष कल्लू पुत्र गणेश 75वर्ष राजकुमारी पत्नी 66वर्ष रामरती पत्नी गिरजा 65वर्ष आदि गरीबों व वृद्धों के बीच तीस गर्म कंबल वितरित किया कंबल पा कर गरीबो के चेहरे खिल उठे।





