Sunday, May 10, 2026
spot_img
HomeMarqueeसपाईयों ने सांसद डिम्पल यादव का मनाया जन्म दिन

सपाईयों ने सांसद डिम्पल यादव का मनाया जन्म दिन

अवधनामा संवाददाता

दीर्घायु की कामना कर केक काटा

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मैनपुरी की सांसद श्रीमती डिम्पल यादव का जन्मदिन पर केक काटकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की तथा समाजवादी पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।
स्था नीय अंबाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम मे सपाइयों ने सांसद डिम्पल यादव के जन्मदिन पर केक काटकर एक दूसरे को जन्मदिन की बधाई दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री सरफराज खान ने कहा कि डिम्पल यादव संघर्षशील राजनेता होने के साथ ही महिलाओं की रोल माडल है, जिन्होंने मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव में केन्द्र व प्रदेश सरकार की पूरी ताकत झोंक देने व सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने के बावजूद रिकॉर्ड मतो से जीत हासिल कर साबित कर दिया कि लोकतंत्र को कोई भी ताकत समाप्त नही कर सकती तथा जनता के सहयोग से कोई भी सफलता हासिल की जा सकती है। पूर्व महानगर अध्यक्ष फैसल सलमानी व महानगर अध्यक्ष आजमशाह, सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष इंजीनियर विजेश शर्मा, महजबी खान ने कहा कि सांसद डिम्पल यादव ने जिस तरह समूचे यादव परिवार को एकजुट करने का काम किया है तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार की तानाशाही व गलत नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रही हैं उसके बल पर समाजवादी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव मे अप्रत्याशित सफलता हासिल कर भाजपा का सफाया करेंगी। इस अवसर पर हसीन कुरेशी, मांगेराम कश्यप, अब्दुल गफूर, इंजीनियर बृजेश शर्मा, संदीप यादव, मोहम्मद हुसैन जिलानी, रामकुमार विश्वकर्मा, नदीम कुरैशी, जुमला सिंह, प्रवेश प्रधान, रामकुमार, जमील फोरमेन, आफताब, वासिल तोमर, अदना चौधरी, बलवीर सिंह यादव, सिद्धार्थ यादव, रिहान प्रधान, इरशाद सलमानी, हाजी खुर्शीद, अब्दुल रहमान, जाहिद हसन, सनोवर, अमरीश चौटाला, साबीरनी, संगीता, सुदेशो, सुरैया, मंजू रानी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular