Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurगौना में लगा निशुल्क नेत्र शिविर

गौना में लगा निशुल्क नेत्र शिविर

अवधनामा संवाददाता

मरीजो को भोजन वितरित कराया

गौना (ललितपुर)। स्व. गोदन सिंह परिहार ठेकेदार गौना की स्मृति में परिहार फार्म हाउस में निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ के मुख्यातिथ्य एवं जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मंत्री प्रतिनिधि सुरेश कुमार पंथ एवं क्षत्रिय महासभा के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सर्व प्रथम सरस्वती के चित्र एवं स्व. गोदन सिंह परिहार के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद विधिवत शिविर का शुभारंभ किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि समाज सेवा करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। गरीब और असहाय व्यक्तियों को जो शिविर लगाकर सुविधाएं दी वह सराहनीय है। सुरेश पंथ ने कहा कि महिपाल सिंह परिहार बम्बई वाले राजा ने जो यह कार्य किया वह बहुत ही सराहनीय है। क्षत्रिय महासभा के क्षत्रियों का इतिहास रहा समाज सेवा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देते है। नेत्र शिविर से हजारों लोग लाभान्वित हुए। अन्य वक्ताओं में अशोक रावत, रमाकांत तिवारी, हरिराम दुवे, बॉबी राजा पटसेमरा, चन्द्रदीप रावत, भगवत सिंह बैस, राजेन्द्र सिंह राठौड़ आदि ने विस्तार से चर्चा की। शिविर में गदौरा, डोंगराकलां, पटना, खिरिया उवारी, सरखडी, उमरिया, डोरना, पटौवा, बरोदिया, बछरै, झरावटा, नया गांव, नाराहट, गौना आदि 3 दर्जन ग्रामों के मरीजों ने लाभ लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अशोक रावत, मुन्नासिंह चौहान, भूपेन्द्र सिंह तोमर, भगवत सिंह बैस, बॉबी राजा, राजेन्द्र सिंह राठौड़, कृष्णपाल सिंह परिहार, बृजपाल सिंह परिहार, अजय प्रताप सिंह, बॉबी राजा बरेजा, उदय प्रताप सिंह बुन्देला, रमाकांत तिवारी, यशपाल सिंह, सत्यम राजा, शिवम सिंह, ग्राम प्रधान पदम पटेल, पराग सक्सेना आदि हजारों लोगों ने प्रतिभाग किया। अंत मे समाज सेवी महिपाल सिंह परिहार युवा जिलाध्यक्ष क्षत्रिय महासभा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular