Sunday, March 22, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurउठो, जागो और लक्ष्य प्राप्त होने तक मत रुको

उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्त होने तक मत रुको

अवधनामा संवाददाता

अधिवक्ता संवाद ने मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती

ललितपुर। अधिवक्ताओं ने आध्यात्म तथा वेदांत दर्शन के संवाहक स्वामी विवेकानंद की जयंती गुरुवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाई गई। वरिष्ठ अधिवक्ता अंकित जैन बंटी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। उनके विचारों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। इस दौरान एड.सुनील देवलिया ने स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुड़ी घटनाए बताई। इस दौरान उन्होंने बताया कि विवेकानंद कहते थे कि उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाए। इसे सभी को अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है। मौके पर मानव आर्गेनाइजेशन व अधिवक्ता संवाद से पुष्पेन्द्र सिंह चौहान एड. ने कहा कि आज युवा दिवस है। हम इस दिवस को स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष मनाते हैं। उन्होंने कहा कि आज इस दिवस को मनाने के पीछे से एक बड़ा कारण भी होता है, कि हम अपनी मातृभूमि के प्रति कितने समर्पित हैं और कितना हम राष्ट्र की उन्नति में योगदान दे रहे हैं। इस पर भी गहनता से विचार करने की आवश्यकता है। तभी स्वामी विवेकानंदजी के आदर्शों पर चलकर देश को आगे ले जा सकते हैं। इस दौरान हरिओम शरण नायक, रामनरेश दुबे, ब्रजेंद्र सिंह चौहान, शेरसिंह यादव, दीपक राजपूत, रविंद्र घोष, नकुल ठाकुर, प्रसन्न कौशिक, कृपाल, अक्षय गौतम, धर्मेंद्र राजपूत, विशाल चौहान, चक्रेश कुशवाहा, बलराम कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। अधिवक्ता पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने संचालन करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular