अवधनामा संवाददाता
भेलसर(अयोध्या) गलन भरी ठंड और शीत लहरी में विधायक रामचंद्र यादव ने नरौली गांव में 200 पात्रों को कंबल का वितरण किया।इस अवसर पर विधायक ने कहा सरकार सर्व समाज के साथ-साथ निराश्रित गरीब को गलन भरी ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरण और अलाव जलाने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने अपील करते हुए कहा ठंड में जरूरत होने पर ही बाहर निकले।इस मौके पर उपजिलाधिकारी स्वप्निल यादव,नायब तहसीलदार रुदौली अनूप श्रीवास्तव,पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रेस यादव,दिनेश यादव,सचिन कसौधन आदि मौजूद रहे।





