HomeUttar PradeshAyodhyaशांति देवी वेल्फेयर फाउंडेशन ने 250 जरूरतमंदों को वितरण किया कंबल

शांति देवी वेल्फेयर फाउंडेशन ने 250 जरूरतमंदों को वितरण किया कंबल

अवधनामा संवाददाता

मिल्कीपुर-अयोध्या।गरीबों असहाय एवं जरूरतमंदों के लिए कई वर्षों से शान्ती देवी वेल्फेयर फाउंडेशन प्रदेश व देश में कर रहा कार्य,फाउंडेशन की ओर से 100 पुरुष व 150 महिलाओं को देवगांव में वितरण किया गया कंबल।मिल्कीपुर तहसील के अमानीगंज विकासखंड के पूरे सुरती देवगांव में शान्ती देवी वेल्फेयर फाउंडेशन के सदस्य सिराज अहमद ने मंगलवार को देवगांव स्थित अपने आवास पर 250 जरूरतमंद महिलाओं एवं पुरुषों को कड़ाके की ठंड को देखते हुए कंबल वितरण किया गया।सिराज अहमद ने बताया कि जब पूरा देश वैश्विक महामारी (कोरोना काल) के दौरान भी फाउंडेशन द्वारा अनाज, खाद्य सामग्री, दवा, मास्क, सैनिटाइजर आदि जरूरतमंदों के बीच वितरित किया गया था। जबकि वर्तमान में कड़ाके की ठंड व बढते कोरोना को देखते हुए कंबल एवं मास्क का वितरण किया जा रहा है।
शान्ती देवी वेल्फेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष मुस्कान कपूर ने कहा क्षेत्रवासियों व जरूरतमंदों के सहयोग के लिए शान्ती वेल्फयर फाउंडेशन एवं मुस्कान कपूर फाउंडर सदैव गरीबों की सेवा के लिए तत्पर रहेगा।
इस मौके पर मुख्य रूप से अनीश खान, विनोद पाल, राजू, मकबूल, गुफरान, रिजवान, आजाद, कर्म राज, मनीराम, संदीप, असलम सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular