Saturday, February 28, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshदबंगो ने बन्द किया नाली घर में जलभराव 

दबंगो ने बन्द किया नाली घर में जलभराव 

दबंगो ने बन्द किया नाली घर में जलभराव
से ज़हरीले जीव जन्तुओं से खतरा
फ़ैज़ाबाद.रुदौली तहसील क्षेत्र के एक गांव में वर्षो पुरानी नाली से बह रहे पानी को दंबगो द्वारा बंद कर देने से घर में हुआ जलभराव।
यह मामला रुदौली तहसील के पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सीवन का है जहां गांव निवासी मोहम्मद अज़ीम पुत्र मोहम्मद सईद ने उपजिलाधिकारी पंकज सिंह को एक शिकायती पत्र देकर गांव निवासी मोहम्मद मोहसिन पुत्र मोहम्मद इब्राहीम पर आरोप लगाया है कि यह लोग मेरे घर की पुश्तैनी नाली व  खड़ंजा जो पूर्व प्रधान द्दारा लगवाया गया था जिसे इन लोगों ने उखाड़कर उस पर मिट्टी डालकर पाट दिया है। जिससे प्रार्थी के दरवाजे व घर के अंदर काफी पानी भर गया है जिससे प्राथी के परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।क्योंकि बारिश के पानी से घर में जलभराव होने से जहरीले जीव जंतु खतरा काफी बढ़ गया है।प्रार्थी द्दारा दिए गए शिकायती पत्र पर अब तक कोई कार्यवाही न होने से परेशान शिकायत कर्ता मोहम्मद अजीम ने मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोटल पर शिकायती पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की।पीड़ित ने बताया कि गांव के ही दंबग प्रवृति के  मोहम्मद मोहसिन पुत्र मोहम्मद इब्राहिम ने मेरे दरवाजे की नली व खड़ंजा को उखाडकर फेंक दिया और बोलने पर मारपीट पर आमादा होते है जिसके बाद मै न्याय की उम्मीद से  मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत की है।पीड़ित की माने आरोपी के विषय में बताया जाता है कि वह एक दंबग प्रवृति का व्यक्ति है और अपनी  दंबगई के बल पर दूसरो की जमीन हड़प करना उसका पेशा है इससे पहले भी कई लोगो को डरा धमाकर जमीन ले चुका है साथ ही स्थानीय पुलिस पर भी मिली भगत का आरोप लगाया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular