एम. डी. जैन इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

0
188

अवधनामा संवाददाता

सिरसागंज:  एम डी जैन इंटर कॉलेज सिरसागंज में जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद डॉ निशा अस्थाना के निर्देशन एवं सानिध्य में विद्यालय में हुई जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगोली प्रतियोगिता, सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं स्काउट के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार जैन एवं प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में विद्यालय में विद्यार्थियों को विद्यालय के प्रबंधक मोहन लाल जैन द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया।
अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में मनीषा, दीक्षा, कीर्ति, मुस्कान बानो, हिना, मनी यादव, निशा, पल्लवी, शिवानी, प्रगति सिंह, दिव्या यादव, नेहा यादव, शालिनी, मीनल कुमारी, तृप्ति, पिंकी दिवाकर, संध्या, काजल, रश्मि, निशी तोमर, निशा, संध्या, प्रिया, शालू, भावना, नुजत, सविता, अनुज, राखी एवं स्काउट में प्रेम कुमार, अर्जुन, चिराग, प्रिंस, आदित्य, अभिजीत, कुशाल, शोभित, ब्रजमोहन, महेन्द्र के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में कु रुचि, परी गुप्ता आदि को सम्मानित किया गया। प्रमाण पत्र पाकर विद्यार्थियों में खुशी का संचार था। कार्यक्रम का संचालन अश्वनी कुमार जैन ने एवं आभार नीरज कुमार जैन ने किया। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here