दलित प्रोफेसर पर हमलावर हुआ शोध छात्र,गंभीर जख्मी

लखनऊ । विश्वविद्यालय कैंपस में प्रोफेसरों पर हमला रूकने का नाम नहीं ले रहा ।लखनऊ विश्वविद्यालय का मामला अभी धमा ही नहीं है ऐसे में अम्बेडकर विश्वविद्यालय के दलित प्रोफेसर पर एक शोध छात्र ने हमला बोल दिया जिसकी वजह से प्रोफेसर को गंभीर चोट भी आई।
विश्वविद्यालय परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अर्थशास्त्र के प्रो एमसी मलैया पर विभाग का शोध छात्र संजय उपाध्याय ने शोध विषय की कहा सुनी पर हमला बोल दिया जिसकी वजह से प्रो गंभीर जख्मी हो गये ।
सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस बल मामला को शांत कराया साथ ही हमलावर छात्र को हिरासत में ले आगे की कार्रवाई में जुटी।वहीं लखनऊ एसएसपी कलानिधी नैथानी ने विश्वविद्यालय प्रशासन से बात कर परिसर में शान्ति व्यवस्था कायम रखने का निर्देश दिया ।
जख्मी प्रो मलैया ने मामले को लेकर बताया कि शोध छात्र ने मुझ पर हमला किया है जिसकी वजह से गंभीर चोटे आई है।
आगे कहा कि छात्र ने धमकाया है और जान से मारने की धमकी भी दिया ।हमलावर ने यह भी कहा कि शोध विषय के खिलाफ कोई भी रणनीति की तो परिवार को भी नहीं छोड़ेंगे ।





