Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshbanda हिन्दू रक्षा दिवस पर विहिप ने किया महाआरती का आयोजन

 हिन्दू रक्षा दिवस पर विहिप ने किया महाआरती का आयोजन

अवधनामा संवाददाता

बांदा। विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान नगर के महेश्वरी देवी मन्दिर में हिन्दू रक्षा दिवस के रूप में महाआरती का आयोजन किया गया। विहिप जिलाध्यक्ष चन्द्रमोहन बेदी ने बताया कि विहिप द्वारा 21 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक देशव्यापी आंदोलन चलकर हिन्दू रक्षा दिवस के रूप में धर्मांतरण रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उसी क्रम में रविवार को महेश्वरी देवी मन्दिर चौक में महाआरती का आयोजन किया गया। यह क्रम निरन्तर 31 दिसम्बर तक चलता रहेगा। जिला उपाध्यक्ष प्रकाश त्रिपाठी ने बताया की इस कार्यक्रम का उद्देश्य हिन्दू समाज को जागरूक करने का है। इस दौरान प्रमुख रूप से विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल मातृशक्ति दुर्गावाहनी जिला बाँदा के प्रमुख पदाधिकारी करुणा रैकवार,रंजना श्रीवास्तव, ऋतंभरा तिवारी, सरोजनी सोनी, रेखा भटनागर, निधि धुरिया, राकेश चौरसिया, विश्राम कुमार धुरिया, महेन्द्र चौहान, सनी धुरिया, मनीष मंगल, देवराज राजूपत, विवेक खरे, शिवांश ठाकुर,सचिन सोनकर, अक्षत रूपोलिहा, विमल निगम,कृष्णा जी,सुमित सोनी सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular