Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeMarqueeप्री ट्रायल बैठक: टूटने से बचाया जाये दाम्पत्य जीवन: प्रधान न्यायाधीश संजीव...

प्री ट्रायल बैठक: टूटने से बचाया जाये दाम्पत्य जीवन: प्रधान न्यायाधीश संजीव त्यागी

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/ब्यूरो दांपत्य विवादों से संबंधित मुकदमे प्री लिटिगेशन स्तर पर निस्तारित किए जायें। जनपद न्यायालय सोनभद्र में प्रधान न्यायाधीश संजय कुमार त्यागी परिवार न्यायालय सोनभद्र ने मंगलवार को आयोजित प्री ट्रायल बैठक के दौरान कही ।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे श्री त्यागी ने संबंधित सदस्यों को चेताया कि दांपत्य विवाद की प्री- लिटिगेशन स्तर पर आने वाले प्रकरण को गंभीरता के साथ सुलह समझौता करा जाए जिससे कि लोगों के घरों को टूटने से बचाया जा सके ।
सत्यजीत पाठक प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण /अपर जनपद न्यायाधीश एफटीसी सोनभद्र ने अवगत कराया कि प्रधान न्यायाधीश के अथक प्रयासों से गठित पुलिस द्वारा ऐसे प्रकरणों का सकारात्मक रूप से निपटारा किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आयोजित बैठक में सुश्री स्वर्णमाला सिंह सिविल जज जूनियर डिविजन, ठाकुर प्रसाद यादव एवं श्रीमती निर्मला शर्मा प्री लिटिगेशन परिवारिक दांपत्य विवाद की उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular