Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomeEntertainment'सुन ज़रा' में पापोन ने रणवीर सिंह के लिए दी अपनी सुरीली...

‘सुन ज़रा’ में पापोन ने रणवीर सिंह के लिए दी अपनी सुरीली आवाज

अवधनामा संवाददाता

नई दिल्ली।  रूहानी गीतों के लिए मशहूर गायक पापोन ने आगामी फिल्म सर्कस में एक और मधुर गीत, ”सुन ज़रा’ में अपनी आवाज दी है। ‘सुन ज़रा’ 60 के दशक की धुनों पर बना एक रोमांटिक गाना है। यह गाना एक विजुअल ट्रीट है, जिसे दो अलग-अलग लोकेशंस में शूट किया गया है।

टैलेंटेड सिंगर पापोन ने हाल ही में भारत के अलग अलग शहर में कॉन्सर्ट कर रहे हैं और अपनी सुरीली आवाज से प्रशंसकों को लुभा रहे हैं। उन्हें मंच पर लाइव सुनने वाले सबसे शक्तिशाली कलाकारों में से एक माना जाता है। उनके प्रशंसक एक बार फिर उनकी सुरीली आवाज के दीवाने हो गए हैं।

गाने के बारे में बात करते हुए पापोन ने कहा, “सुन ज़रा एक खूबसूरत धुन है जो आपको 60 के दशक में वापस ले जाती है और आपको इसे लूप पर सुनने के लिए मजबूर करेगी। हमने उस दौर के रोमांटिक गानों के मज़ेदार वाइब को कैप्चर किया है। अकेले रणवीर सिंह के लिए गाने को आवाज देना खुशी की बात थी। यह पहली बार है जब मुझे डीएसपी के साथ काम करने का मौका मिला है, उनका संगीत जादू है और अपनी प्रिय मित्र श्रेया के साथ गाना हमेशा आनंददायक होता है। गाना आखिरकार रिलीज हो गया है और मैं दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार नहीं कर सकता।”

सुन ज़रा रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी कॉमेडी फिल्म ‘सर्कस’ का दूसरा गीत है जिसमें रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडीस ने अभिनय किया है। रॉकस्टार डीएसपी द्वारा रचित, कुमार द्वारा लिखे गए इस गाने को पापोन और श्रेया घोषाल ने गाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular