Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeपुलिस मुठभेड़ में 02 शातिर वाहन चोर/लूटेरे गिरफ्तार,लूट व चोरी के वाहन...

पुलिस मुठभेड़ में 02 शातिर वाहन चोर/लूटेरे गिरफ्तार,लूट व चोरी के वाहन एवं अवैध तमंचा कारतूस बरामद

पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष महराजगंज एवं क्राइम ब्रान्च को वाहन चोर/लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। दिनांक 22.06.2018 को थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह मय फोर्स के साथ वांछित अभियुक्तो गिरफ्तारी हेतु महाराजगंज तिराहे पर मौजूद थे तभी थानाध्यक्ष सिकरारा, क्राइम ब्रान्च व प्रभारी निरीक्षक मुंगराबादशाहपुर वहीं आये एवं क्षेत्र में हो रही अपराधिक घटनाओं के रोकथाम हेतु चर्चा करने लगे, तभी मुखबीर खास द्वारा आकर सूचना दी गयी कि जिन अपराधियों की तलाश में आप लोग है वह आज फिर किसी वारदात को अन्जाम देने के लिए इकठ्ठा है। मुखबीर खास की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम ए0बी0एस इन्टर नेशनल स्कूल के पास घेराबन्दी  कर अपराधियों के आने का इन्तजार करने लगे तभी कुछ देर बाद समय करीब 20.50 बजे दो मोटर साइकिल आती दिखी जिन्हे पुलिस टीम द्वारा रुकने का संकेत दिया गया परन्तु मोटर साइकिल सवार रुकने की बजाय अपने आप को घिरता देख पुलिस टीम पर फायर करने लगे, पुलिस टीम द्वारा अपने को बचाते हुयें मौके से दो आपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया एवं अन्धेरे का लाभ उठाकर तीन बदमाश भागने में सफल हो गये। गिरफ्तार अभियुक्तो ने कड़ाई से पुछताछ में बताया कि चन्द्रशेखर बिन्द हमलोगों के गैंग का सरगना है, हम सभी द्वारा दिनांक 04.06.2018 को भोगीपुर कठार के पास से समय करीब शाम 6.30 बजे असलहा सटाकर बाइक व मोबाईल लूटा गया था जो बरामद हुयी है, दिनांक 31.05.2018 को समय करीब 12 बजे रात्रि को हीरो सी0डी डिलक्स छीना गया था, दिनांक 30.05.2018 को सुबह 3 बजे के आसपास समाधगंज बाजार के पास से  शादी से लौटते समय गाड़ी रुकवाकर असलहे के बल पर लूटा गया था जिसमें मोबाईल व 3500 रुपये भी मिले थे जिन्हे हमलोगों ने आपस मे बाँट लिया , इन घटनाओं के अलावा हमलोगों की गैंग द्वारा और घटनाओं को भी किया गया है जो याद नहीं है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1.रोहित कुमार बिन्द पुत्र विरेन्द्र बिन्द निवासी पराहित थाना मछलीशहर जौनपुर।
2.अखिलेश बिन्द पुत्र मुन्नु बिन्द निवासी केवटली थाना महाराजगंज जौनपुर ।
फरार अभियुक्तों का विवरण:-
1.अनिकेश बिन्द पुत्र रामचन्द्र बिन्द निवासी अजोही महाराजगंज जौनपुर ।
2.कमलेश बिन्द पुत्र धर्मराज बिन्द निवासी केवटली थाना महाराजगंज जौनपुर।
3.उजरका पुत्र अज्ञात निवासी डेहुरा थाना सिंगरामऊ जौनपुर।
बरामदगी का विवरण :-
1.एक अवैध तमन्चा, एक खोखा व एक जिन्दा कारतूस  ( अखिलेश बिन्द के कब्जे से )।
2.एक कट्टा 315 बोर एक खोखा व एक जिन्दा कारतूस, सैमसंग मोबाईल फोन व दो सिम कार्ड ( रोहित बिन्द के कब्जे से)।
3.हीरो सुपर स्पेलेन्डर लाल रंग बिना नम्बर प्लेट, इंजन न0 JA05ECG9K17641, चेचीस न0 MBLJA05EWG9K28570
4.हीरो पैशन प्रो लाल रंग चेचीस नं0 MBLHA10AWDHH01778 , इंजन नं0 HA10ENDHH16927
5.हीरो पैशन प्रो काला रंग बिना नं0, चेचीस नं0 MBLHA10A6HG84039, ( अखिलेश बिन्द की निशानदेही पर कमलेश बिन्द की गौशाला से बरामद )
6.हीरो सुपर स्पेलेन्डर रंग स्लेटी चेचीस नं0 MBLJA05EMF9D20379, इंजन नं0 JH05ECF9D20384 बिना नं0 के ( गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर अनिकेश बिन्द के गाँव से बरामद )
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्य
1.निरीक्षक श्री अनिल सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना मुंगराबादशाहपुर मय हमराह।
2.निरीक्षक श्री विश्वनाथ यादव प्रभारी स्वाट टीम क्राइम ब्रान्च जौनपुर।
3.उ0नि0 श्री भानू प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष महराजगंज जौनपुर मय हमराह।
4.उ0नि0 श्री अजित सिंह थानाध्यक्ष सिकरारा जौनपुर मय हमराह।
5.उ0नि0 श्री अगम दास प्रभारी सर्विलांस जौनपुर।
6.का0 रामकृत यादव, का0 अंगद चौधरी , का0 रिंकू सिंह, का0 अमरेन्दर यादव, का0 उमाकान्त यादव, का0 जयदेव मौर्या क्राइम ब्रान्च जौनपुर।
अजवद क़ासमी की रिपोर्ट    
————————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular