Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeविश्व योग दिवस पर कानपुर में योग का महाकुंभ

विश्व योग दिवस पर कानपुर में योग का महाकुंभ

विश्व योग दिवस पर कानपुर में योग का महाकुंभ
– शहर भर के पार्कों में रहीं सुबह से ही योगाभ्यास करने वालों की चहल पहल
– जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ संपूर्ण शहर ने जमकर किया योग
– ग्रीनपार्क, लाजपत भवन, मोतीझील सहित कई पार्क रहे योग करने वालों से गुलजार
कानपुर महानगर। विश्व योग दिवस पर जहाँ पूरे देश में 21 जून विश्व योग दिवस के रूप में मनाया गया वहीं कानपुर में इस योग दिवस पर महाकुंभ सा नजारा दिखा।
विश्व योग दिवस पर कानपुर महानगर का हर पार्क सुबह से ही योग करने वालों से गुलजार दिखे।
विश्व योग दिवस पर जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित समूचे शहर में योगाभ्यास की धूम रही।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कानपुर ग्रीन पार्क में जिलाधिकारी कानपुर महानगर सुरेंद्र सिंह के साथ पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ साथ भाजपा के नेताओं सहित समूचे शहर के शहर वासियों ने योगाभ्यास किया।
लाजपत भवन मोतीझील में मेडास कम्पनी ने योगा कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें कई लोगों ने योग करने में रिकार्ड बनाया। इसी लाजपत भवन के कार्यक्रम में सर्वधर्म सम्मेलन भी आयोजित किया गया जिसमें सभी धर्मों के धर्माचार्यों ने योग पर अपने अपने विचार रखे। साथ ही साथ शहर के अन्य पार्कों में भी शहर वासियों ने जमकर योगाभ्यास किया। ज्यादातर पार्क विश्व योग दिवस पर गुलजार दिखे।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
————————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular