संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव
मोहनलालगंज। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन से मऊ गांव के पास आउटर से पहले एक अज्ञात युवक की शव होने की सूचना पर पहुंची रेलवे की पुलिस ने शव की शिनाख्त न होने पर पंचनामा भर कर पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया। मोहनलालगंज रेलवे स्टेशन से मऊ क्रासिंग से पहले एक अज्ञात युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में होने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। रेलवे ट्रैक पर युवक के शव होने की सूचना पर पहुंची रेलवे की पुलिस ने शव के शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन शव का पहचान न हो सकी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक की उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। तथा युवक ने नीले रंग की टी शर्ट व ब्लैक कलर की पैंट पहन रखी थी। रेलवे पुलिस ने शव की शिनाख्त न हो पाने पर शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया।
————————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबर





