Saturday, December 13, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhडिम्पल यादव की जीत पर सपा0 कार्यकर्ताओं ने बाटी मिठाईया

डिम्पल यादव की जीत पर सपा0 कार्यकर्ताओं ने बाटी मिठाईया

अवधनामा संवाददाता

 

आजमगढ़। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव व अन्य विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी की सफलता से उत्साहित जनपद के नेता कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर इकट्ठा होकर नेता जी की मूर्ति व डॉक्टर अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर ढोल नगाड़े बजाते हुए पटाखे फोड़ कर जीत का इजहार किया।
सपा के कार्यकर्ता कार्यालय से ढोल नगाड़े के साथ कलेक्ट्रेट चौराहे होते हुए नेताजी अमर रहे डॉक्टर अंबेडकर अमर रहे के नारे के साथ अखिलेश यादव, डिंपल यादव, मोहम्मद आजम खान, जयंत चौधरी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पार्टी कार्यालय पर पहुंचकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाए।
प्रेस को संबोधित करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के दमन उत्पीड़न व अत्याचार के बावजूद मैनपुरी और खतौली की जनता ने करारा जवाब दिया भाजपा के लोग रामपुर में नग्न तांडव कर लोकतंत्र संविधान की हत्या कर रहे हैं उत्तर प्रदेश सहित देश के अन्य सूबों की जनता मोदी सरकार के झूठे वादों, बढ़ती हुई कमरतोड़ महंगाई, बेरोजगारी, किसानों गरीबों के बढ़ते उत्पीड़न से जनता ऊब चुकी है सन 2024 लोकसभा आम चुनाव में मोदी को हटाने का मन जनता ने बना लिया है समाजवादी पार्टी नेता जी के आदर्शों को लेकर आने वाले दिनों में संघर्ष कर देश से भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने के का काम करेगी कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सांसद नंद किशोर यादव,हरिश्चंद्र यादव, सीताराम कांदू, अशोक यादव,परवेज अहमद,विवेक सिंह,वीरेंद्र यादव कमलेश यादव, मेराज अहमद, सना परवीन,किरण श्रीवास्तव,द्रोपदी पांडे समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular