Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeमोबाइल कारोबारी का हत्यारा गिरफ्तार

मोबाइल कारोबारी का हत्यारा गिरफ्तार

मोबाइल कारोबारी का हत्यारा गिरफ्तार
लखनऊ ।राजधानी के आलमबाग थानाक्षेत्र में हुई मोबाइल कारोबारी की हत्या का मामला तूल पकड़ ही रह था की पुलिस ने चार आरोपियों को धर दबोचा है साथ ही इस घटना में एक ऐसा खुलासा किया है जिसको जानकर सभी हैरान हो गए ।

बताया जा रहा है कि मृतक अशोक के ऊपर लाखों का कर्जा था जिसको न चुका पाने के लिए उसने अपने ऊपर हमला करवाने की सुपारी दी थी जिससे कि लगे कि उसपर हमला कर उससे बदमाशों द्वारा लूटपाट की गई है । जिससे कि उसको समय मिल जाये कि की वो अपना कर्जा चुका सके । लेकिन निशाना गलत लगने के कारण उसके सीने पर लग गई और उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई । जिससे पुलिस महकमे में हड़कम्प भी मच गया जो पुलिस के लिए इस घटना का खुलासा करने के लिए चैलेंज भी हो गया था ।

एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि आलमबाग में हुई अशोक की हत्या के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है । जिसकी पहचान कल्लू उर्फ प्रियांशु, आशीष भारतीय उर्फ शुभम, आशीष गौतम और अजय कुमार लोधी बाजारखाला निवासियों को दबोचा गया है साथ ही आरोपियों के पास से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया हुआ पिस्टल साथ 2 जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन, बजाज पल्सर बाइक, मृतक का आधार कार्ड और 8हजार दो सौ साठ रुपये भी बरामद किया है ।वहीं एसएसपी ने बताया कि मृतक ने अपने ऊपर हमला कराकर लूट की घटना की साजिश रची थी लेकिन जिसके लिए मृतक अशोक ने आरोपियों को एक पिस्टल भी दिलाया था साथ ही डेढ़ लाख रुपये भी दिए थे । वहीं उन्होंने बताया कि मृतक पर हुए हमले पर जो मामला दर्ज कराया गया उसमें मृतक के परिजनों ने कुछ लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज कराई थी और पुलिस के लिए इस घटना को खोलना भी एक चैलेंज बन गया था क्योंकि यह मामला एकदम ब्लाइंड था । जिसको सर्विलांस की टीम की मदद से खोला गया है । साथ ही एसएसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा भी की है ।
सतीश संगम की रिपोर्ट 


अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular