मेट्रो के लिए केडी सिंह बाबू स्टेडियम से मुंशी पुलिया के बीच का सफर खास होगा। जहां करामत कॉलेज चौराहे पर यह सबसे अधिक घुमाव लेगी तो कुकरैल नाले के ऊपर सबसे अधिक ऊंचाई से भी गुजरेगी।

मेट्रो के प्रवक्ता अमित कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि स्टेडियम से मुंशीपुलिया के बीच सबसे अधिक घुमाव करामत कॉलेज पर एलीवेटिड रूट में है। इसकी कुल लंबाई 852.30 मीटर है।

वहीं, ऊंचाई के रूप में देखें तो कुकरैल नाले और नए बन रहे फ्लाईओवर के ऊपर सबसे अधिक ऊंचाई से मेट्रो गुजरेगी। यहां बन रहे पिलर की ऊंचाई अधिकतम 22.50 मीटर है। ऐसे में यात्रियों के लिए भी फैजाबाद रोड, कुकरैल फ्लाईओेवर से गुजरते वक्त रोमांच पैदा होगा।
यहां सबसे अधिक घुमाव
जगह घुमाव की लंबाई
केडी सिंह स्टेडियम 193.60 मीटर
पॉलीटेक्निक चौराहा 202.60 मीटर
आईटी चौराहा 128.50 मीटर
करामत कालेज चौराहा 852.30 मीटर
कुकरैल नाला 702.3 मीटर
यहां सबसे ऊंचाई से गुजरेगी ट्रेन
जगह ऊंचाई
निशातगंज पुल 17.50 मीटर
कुकरैल नाला 22.50 मीटर
पॉलीटेक्निक पुल 18.50 मीटर
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबर





