लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने कहा कि भाजपा की नीतियां और देष के प्रधानमंत्री मा0 नरेन्द्र मोदी भारतीय समाज का ध्यान असली मुददों से भटकाने में कुषल कलाकर कहे जा सकते हैं। यही कारण है कि विगत कुछ महीनों से नाराज चल रहे अनुसूचित जाति और जनजाति के जनसमूह को पदोन्नति में आरक्षण का झुनझुना पकडाकर देष के समाज को आरक्षण समर्थक और आरक्षण विरोधी दो वर्गो में बांटने का काम किया है और दोनो ही वर्ग उद्वेलित हैं।
डाॅ0 अहमद ने कहा कि सम्पूर्ण देष के नौजवान विगत साढे चार वर्ष से सरकारी नौकरी एवं रोजगार की प्रतीक्षा में निराषा की मार झेल रहे हैं तो देष का किसान वर्ग स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट लागू होने का इन्तजार कर रहा है तथा आम आदमी अमन चैन का जीवन जीना चाहता है जिसमें मंहगाई की मार न हो और न ही अनावष्यक उत्पीडन हो। इन सभी स्थितियों से जन जीवन स्वयं में ही व्याकुलता का दंष झेल रहा है और सत्तारूढ पार्टी के मुखिया द्वारा लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पदोन्नति में आरक्षण को बहाल करके एक तरफ दलित वर्ग को खुष करने का कुचक्र रचा है तो दूसरी ओर सम्पूर्ण समाज को दो वर्गों में विभाजित करके असली मुददों से भटकाकर सामाजिक विषमता फैला दी है।

रालोद प्रदेष अध्यक्ष ने कहा कि देष के मुखिया को 2014 में पार्टी द्वारा घोषित घोषणा पत्र को अमली जामा पहनाने के लिए प्रयासरत होना आवष्यक था परन्तु देष के प्रधानमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्णतः विफल रहे हैं और अब चुनावी वर्ष में 2013 के मुजफ्फरनगर में दंगा भडकाने की तरह सम्पूर्ण देष को ही दो वर्गो में बांटकर चुनावी लाभ हासिल करने का दिवास्वप्न देख रहे हैं जबकि इनकी नीतियों से तंग आकर उ0प्र0 की जनता ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण देष महागठबंधन के पक्ष में मतदान करने का मन बना चुका है और अब निष्चित रूप से देष का किसान अपने मसीहा चै0 चरण सिंह का भारत बनाने की ओर कदम बढा चुका है जो मंजिल पर पहुंचकर ही रूकेगा।
————————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबर





