Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeभीषण गर्मी में शर्बत की ठंडक ने दी राहगीरों को राहत

भीषण गर्मी में शर्बत की ठंडक ने दी राहगीरों को राहत

भीषण गर्मी में शर्बत की ठंडक ने दी राहगीरों को राहत
श्री अग्रेसन सेवा समिति ने बिरहाना रोड में किया शर्बत वितरण
कानपुर महानगर। श्री अग्रसेन सेवा समिति के तत्वावधान में बिरहाना रोड पर राहगीरों के बीच इस भीषण गर्मी पर राहत हेतु शीतल जल वितरित किया गया। संस्था के उपाध्यक्ष गगन अग्रवाल ने बताया कि यह सामाजिक कार्य पूर्णता आम जन मानस को समर्पित है।
इस  वर्ष पड रही भीषण गर्मी पर्यावरण असंतुलन का ही नतीजा है। जहां एक तरफ सूर्यदेव आसमान से आग बरसा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ आम जनता का गर्मी के कारण जीना दुश्वार है ऐसे में अगर प्यासे व्यक्ति को ठंडा-ठंडा शरबत मिल जाए तो व्यक्ति के दिल से दुआ निकलती है। शरबत वितरण में क्षेत्रीय नागरिकों ने राहगीरों ने व्यापारी भाइयों ने ठंडा शरबत बड़े प्रेम से पिया।  संस्था के अध्यक्ष दिनेश गोयल ने बताया कि समाज हित में कार्य करने वाली सभी स्वयं सेवी संस्थाओं को समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का प्रयत्न निरन्तर करते रहना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिनेश गोयल, गगन अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, नरेश गर्ग, मनोज अग्रवाल, अरूण अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
————————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular