बाराबंकी में महिला दरोगा अनीता तिवारी का ऑडियो बम सामने आने के महज बीस दिनों के भीतर वायरल हुए दूसरे घूसखोर दरोगा के ऑडियो बम ने पुलिस थानों में दर्ज होने वाले मुकदमो में पुलिस की विवेचना पर प्रश्नचिन्ह लगाने के साथ साथ बाराबंकी पुलिस के अधिकारियों को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है । ताज़ा ऑडियो में रामसनेहीघाट कोतवाली में तैनात दरोगा सत्येन्द्र सोनकर हत्या के प्रयास के मुकदमे से नाम निकालने के लिए आरोपी सुधीर मोहन सिंह से एक लाख रुपये की मांग कर रहा है । सुधीर की माने तो रंजिश के चलते कुछ लोगो ने गलत तरीक़े से उसे और उसके भाई को आरोपी बना दिया था जबकि घटना वाले दिन वो अपनी बहन के रिश्ते की बात करने लोनीकटरा इलाके गया हुआ था ।

मुकदमे की जानकारी होने पर उसने अपनी बेगुनाही के तमाम सबूत पुलिस को दिए लेकिन मामले के विवेचक दरोगा सत्येन्द्र सोनकर ने उनको नज़रअंदाज़ करते हुए मुकदमे से नाम निकालने के लिए एक लाख रुपये की डिमांड रख दी और पैसा मांगने के साथ साथ इस बात की ताकीद भी करी की घूस की बात किसी तीसरे को पता नही चलने पाए ।

पीड़ित सुधीर की माने तो वक़्त पर पैसों का इंतेज़ाम न होने पर पुलिस ने उसके भाई को जेल भेज दिया । जिसके बाद उसने 4 जून को मामले की शिकायत बाराबंकी के एसपी वीपी श्रीवास्तव से की और उन्हें दरोगा की कॉल रिकॉर्डिंग भी सुनायी लेकिन एसपी ने घूस मांगने वाले दरोगा सत्येन्द्र पर तो कोई कार्यवाही नही की उल्टा पुलिस उसे ही प्रताड़ित कर रही और जेल भेजने की धमकी दे रही जिसके डर से वो अपना घर बार छोड़ छिपता फिर रहा है । पीड़ित की माने तो पुलिस की ज्यादती की शिकायत उसने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर भी की लेकिन फिर भी कोई सुनवायी नही हुई । पीडित का कहना है कि अब सीएम योगी से मिलकर न्याय की गुहार लगाएगा और न्याय न मिलने पर पूरे परिवार के साथ इच्छा मृत्यु की मांग करेगा । वही लगातार दो दरोगाओं के ऑडियो बम सामने के बाद भी दागी दरोगाओं पर कार्यवाही न होने से एसपी बाराबंकी वीपी श्रीवास्तव की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में है । आम जनता के साथ साथ पुलिस महकमे में भी इस बात की चर्चाये शुरू हो गयी है कि आखिर दागी दरोगाओं पर एसपी साहब की मेहरबानी की वजह क्या है ?
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





