Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiएडीएम ने किया धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण, दो और केंद्र खोलने...

एडीएम ने किया धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण, दो और केंद्र खोलने का आश्वासन

अवधनामा संवाददाता

मसौली बाराबंकी। अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को नवीन मंडी सफदरगंज सहित 4 धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों का जायजा लिया तथा किसानों से सीधा संवाद करते हुए किसानों की समस्याओं को देखते हुए जल्द ही दो अन्य क्रय केंद्रों के संचालन का आश्वासन दिया।

सफदरगंज स्थित नवीन मंडी पहुँचे अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने विपणन शाखा के दो धान क्रय केंद्रों पर हो रही धान खरीद का जायज़ा लेते मौके पर मौजूद ईचौलिया निवासी किसान राजकुमारी, केसरीपुर निवासी राम समुझ से संवाद करते हुए सुविधाओं की जानकारी ली। केंद्र प्रभारी एसएमआई गायत्री मौर्य ने बताया कि अब तक 136 किसानों 6157 कुन्तल धान की खरीद की जा चुकी है। मंडी परिसर में ही संचालित एफसीआई के धान क्रय केंद्र पर 57 किसानों से 19 सौ कुन्तल धान की खरीद हुई है। ग्राम पंचायत पल्हरी में संचालित एफ एफ एस धान क्रय का भी जायजा लेते हुए टोकन रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का जायजा लिया तथा आधार फीडिंग का निरीक्षण किया। केंद्र संचलाक महेंद्र कुमार ने बताया कि केंद्र पर 44 किसानों से 1942 कुन्तल धान की खरीद की गई हैं। अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने मंडी समिति के कार्यवाहक सचिव शिवगोविंद यादव से जल्द से जल्द मंडी का केंद्र संचालित करने के निर्देश दिये तथा किसानों की समस्या देखते पीसीएफ का केंद्र खोलने का आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular