HomeMarqueeयोगी सरकार से पहले सपाइयों ने बस स्टेशन का उद्घाटन 

योगी सरकार से पहले सपाइयों ने बस स्टेशन का उद्घाटन 

योगी सरकार से पहले सपाईयो ने बस स्टेशन का उद्घाटन
सुगम यात्रा के लिए आलमबाग बस स्टेशन यात्रियों के लिए अब बनकर पूरी तरह से तैयार हो गया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी इसका उद्घाटन कर जनता के लिए समर्पित कर देंगे।

अत्याधुनिक तकनीकी से लैस विश्व स्तरीय बस अड्डे का उदघाटन सीएम योगी के द्वारा होना है लेकिन इससे पूर्व समाजवादी पार्टी के नेताओं ने इसे अपने सरकार की उपलब्धि बताकर एक दिन पहले ही इसका उद्घाटन कर दिया। इस मौके पर सपाइयों ने जश्न मनाया और लोगों को मिठाई भी वितरित की।

आलमबाग बस अड्डे का नाम कभी डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर बस स्टेशन था। 2012 में जब प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनी तो इसको तोड़कर नया बस अड्डा बनना शुरू हो गया था। अब सपाई इसे अपनी सरकार की उपलब्धि बताकर आज बस अड्डे का उदघाटन किया और जश्न मनाया।

सतीश संगम की रिपोर्ट 


अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular