कोतवाली रूदौली में शांति कमेटी की मीटिंग सम्पन्न
त्यौहार को मिलजुल कर मनाएं,कही कोई वाद विवाद होने पर ज़िम्मेदार लोग प्रशासन को सूचित करें…………….जयवीर सिंह
रूदौली फ़ैज़ाबाद:;–ईदुल फ़ित्र व् अलविदा जुमा की नमाज़ सद्भाव पूर्वक अदा करें।त्यौहार मिलजुल कर मनाएं।यह बातें कोतवाली रूदौली में आयोजित शांति समिति की मीटिंग के दौरान कोतवाल जयवीर सिंह ने कही।
उन्होंने क्षेत्र से आये हुए सम्भ्रांत लोगो से मुखातिब होते हुए कहा कि रूदौली सूफी संतों की नगरी है गंगा जमुनी तहज़ीब के लिए मशहूर है जिस तरह पिछले त्यौहार मोहर्र्म व् दुर्गा पूजा,रामलीला को मिलजुल कर सद्भाव पूर्वक मनाया है उसी तरह ईद का त्यौहार भी मिलजुल कर मनाए।कही कोई समस्या हो तो ज़िम्मेदारान मामले को निपटाए और प्रशासन को तुरन्त सूचित करे।उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नज़र है।अफवाहों पर ध्यान न दे।अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

इस मौके पर सपा नेता शाह मसऊद हयात ग़ज़ाली ने कहा कि मस्जिदों के आसपास सफाई व्यवस्था दुरुस्त होना चाहये व् चूने का छिड़काव होना चाहिए।कांग्रेस नेता सभासद मो0 इरफ़ान खान ने कहा कि बिजली के तार जहाँ जहाँ लटके है उन्हें तत्काल दुरुस्त कराया जाय।श्री खान ने नगर पालिका के किसी ज़िम्मेदार की मीटिंग में मौजूदगी न होने पर कड़ा ऐतराज़ जताया।उन्होंने कहा कि एक मोटर जला है अभी तक दुरुस्त नहीं हुआ है।हनीफ अंसारी ने ईद का त्यौहार मिलजुल कर मानाने की अपील की।तारिक़ रुदौलवी ने जगह जगह बजबजाती नालियों की सफाई व मज़ारों व मस्जिदों के आस पास सफाई कराने की मांग की।उक्त अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख मुनव्वर अली,राजेश गुप्ता,जेई टाउन विकास पाल,नायब तहसील दार नरसिंह नारायण वर्मा,व्यापार मण्डल के अध्यक्ष जान मो0,शबीह हैदर आदि लोगों ने अपने सुझाव रक्खे।मीटिंग में ईदगाह कमिटी की ओर से अब्दुल ग़फ़्फ़ार,मो0 अलीम,नैयरुद्दीन,सभासद मो0 फ़ारूक़, उपनिरीक्षक शमशाद अली, भेलसर चौकी इंचार्ज विनोद सिंह,नयागंज चौकी इंचार्ज आरसी यादव,किला चौकी इंचार्ज सुधांशु रंजन,उपनिरीक्षक गुलाम रसूल,राम खिलाड़ी,सुजीत मौर्या,अनिल कुमार सहित तमाम पुलिस स्टाफ व् नगर पालिका के बड़े बाबू भगौती बाबू मौजूद रहे।
ताहिर रिज़वी की रिपोर्ट
————————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





