लखनऊ। लंबित भर्ती प्रक्रिया की मांग को लेकर पिछले कई दिनों उत्तीर्ण बीएड टीईटी अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे है। ऐसे में एक बार फिर अभ्यर्थियों ने राजधानी में तिरंगा यात्रा निकलने का प्रयास करें।

राजधानी लखनऊ के ईको गार्डन में हजारों बीएड टीईटी 2011 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया की मांग को लेकर लोकभवन तक तिरंगा यात्रा निकालने का ऐलान कर निकल पड़े। हजारों की संख्या में आए अभ्यर्थियों ने ईको गार्डन के गेट से बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने अभ्यर्थियों को बलपूर्वक रोका। फिर भी करीब डेढ़ सौ अभ्यर्थी तिरंगा लेकर सड़क पर कूद आए।अभ्यर्थियों का कहना है कि उनसे 5 से 6 जून तक मुख्यमंत्री से मिलवाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन इस पर अभी तक कोई अमल नहीं हो रहा है।

गौरव तव है कि बीएड टीईटी उत्तीर्ण इन अभ्यर्थियों ने 2011 में 72825 पदों के लिए आई शिक्षक भर्ती में आवेदन किया था. इनमें से करीब करीब 66 हजार की नियुक्ति हो चुकी है, जबकि इसके बाद मामला कोर्ट में जाने के चलते बाकियों को नियुक्ति नहीं मिल पाई. अभ्यर्थियों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के साफ निर्देश हैं कि जब तक उनके मामले में शासन प्रक्रिया पूरी नहीं करती तब तक कोई नई भर्ती नहीं होगी।





