सरल केयर फाउडेंशन के द्वारा होटल मैलोज रेस्ंत्रा में पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर ‘लखनऊ और उसका पर्यावरण’ पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया.इसमें डीजी महेंन्द्र मोदी, विधायक आशीष सिंह और अंबरीश सिंह पुष्कर, महिला नेता डाक्टर श्वेता सिंह, संयुक्त सचिव बेसिक शिक्षा ललिता प्रदीप राजेश राय, शिक्षिका सोनल गुप्ता, बोंसाई विशेषज्ञ शास्वत पाठक, आर्किटैक्ट प्रज्ञा सिंह और अजय शुक्ला ने अपने विचार रखे सभी ने इस बात पर बल दिया कि पर्यावरण को बचाने के लिये शहर के सही विकास, पर्यावरण कानून के पालन, वृक्षारोपण, स्वच्छता, जल संरक्षण पर सरकार और जनता मिलकर काम करे. पर्यावरण जागरूकता अभियान चले, पर्यावरण को नुकसान पहुचाने वाली चीजों को प्रतिबंधित किया जाये.
सरल केयर फाउडेंशन की प्रेसीडेंट रीता सिंह ने बताया कि संस्था की ओर से ‘लखनऊ और उसका पर्यावरण’ विषय पर आयोजित पेटिंग प्रतियोगिता के विजेता बच्चों वागिशा पंत, प्रतिक्षा सिंह चौहान, पर्निका श्रीवास्तव, दक्षिता मध्यान, अतुल्य राय, शौर्य सिंह, रूबल जैन, दिव्याशं सिंह, प्रथम कुमार और रूपाली यादव को ‘पर्यावरण बाल मित्रा सम्मान – 2018’ और तन्मय प्रदीप, शाम्भवी सिंह, शचिका सिंह, रिषभ सिंह, श्रेया सिंह और प्रकृति चंद्रा को पर्यावरण की जागरूकता के लिये ‘पर्यावरण युवा मित्रा सम्मान – 2018’ से सम्मानित किया.

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण को लेकर ‘पेड काटना पाप , प्रकृति नहीं करेगी मापफ‘, ‘पेड होगे नष्ट सांस लेने में होगा कष्ट‘, ‘बच्चों को दीजिये शिक्षा, पर्यावरण की करे रक्षा’, ‘जल संरक्षण, जीवन रक्षा‘, ‘सौर उर्जा जीवन रक्षा‘और ‘पशु पक्षी बचाये, मानव बचाये‘ जैसे स्लोगन के पोस्टर लांच किये गये. कार्यक्रम में मैलोज के रेस्ंत्रा मयंक तिवारी, इंडिया प्लानटेंशन के अभिजीत बिसेन का सहयोग रहा.कार्यक्रम में शामिल हुये लोगों को तुलसी के पौधें का वितरण भी किया गया. पर्यावरण संरक्षण स्लोगन के पोस्टर के साथ शहर के तमाम लोगों ने सेल्फी के जरीये पर्यावरण बचाओं का संदेश दिया.
———————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





