मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी के सख्त व्यवहार के कारण 28 पुलिस कर्मियों के बिन बताए गायब होने से हड़कम्प मच गया है । गायब इन पुलिस कर्मियों के बापस बुलाने के लिए एसएसपी ने इन सभी को नोटिस भेजा है । नोटिस मिलने के बाद अगर गायब ये पुलिस कर्मी वापस नहीं आते तो इन पर कार्यवाही की जाएगी ।

बिना विभाग को सूचना दिये गायब रहने पर अब मथुरा एसएसपी सख्त हो गए है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि यह रूटीन प्रोसीजर है। पुलिस सूत्रों की मानें तो यह सभी पुलिस कर्मी एसएसपी के सख्त रूख के कारण गायब हुए है। क्योंकि इस समय एसएसपी प्रभाकर चौधरी अपनी ईमानदार छवि के कारण यहां काफी लोकप्रिय बने हुए है। यही छवि वह मथुरा पुलिस की भी चाहते है। लेकिन लगता है एसएसपी की इस छवि को कुछ पुलिस कर्मी पचा नहीं पा रहे | और उनके सामने टिक नहीं पा रहे हैं।
जिला प्रभारी शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





