Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeएसडीएम की मॉडल स्कूल की जांच में मिली खामियां

एसडीएम की मॉडल स्कूल की जांच में मिली खामियां

एसडीएम की माॅडल स्कूल की जांच में मिली खामियां
15 दिन के अंदर गुणवत्तापूर्ण कार्य होने पर होगी काररवाई
मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज के अनैया खरगापुर में बन रहे माॅडल स्कूल का टास्कफोर्स की अध्यक्षता में निरीक्षण करने पहुंच एसडीएम ने माॅडल स्कूल में देखी कई खामिया। जिसे अगले 15 दिनों में अवशेष कार्यों को गुणत्तापूर्ण कर हैण्डओवर करने के साथ पुनः सत्यापन करने का दिया निर्देश।
मोहनलालगंज के अनैया खरगापुर में बने रहे माॅडल स्कूल को हैण्ड ओवर करने से पहले टास्कफोर्स टीम द्वारा निरीक्षक करने के दौरान टाॅस्कफोस टीम की अध्यक्षता कर रहे एसडीएम संतोष कुमार सिंह ने बारिकी के साथ निरीक्षण कर काफी खामियों से टीम को अवगत कराया। टाॅस्कफोर्स टीम में अध्यक्ष एसडीएम, सदस्य अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी के एई-आर के वर्मा, आरबीएस के जेई, सहायक अभियंता के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक मुकेश सिंह ने माॅडल स्कूल का निरीक्षक किया। वर्ष 2009 के प्रस्तावित इस माॅडल स्कूल में 2011 से पैकफैड द्वारा निर्माण का काम शुरू किया गया था।
जिसमें जांच टीम को संतोषजनक परिणाम नहीं मिलें। जबकि इसी सत्र में इस माॅडल स्कूल को हैण्डओवर किया जाने के शुरू नये सत्र की शुरूआत भी होनी है। ऐसे में उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने पैकफैड को 15 दिनों के अंदर अवशेष कार्यों की पूर्ति के साथ गुणवत्ता पूर्ण कार्य होने के बाद पुनः सत्यापन के निर्देश दिये है। और उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि यदि कार्य संतोषजनक नहीं हुआ तो प्रतिकूल कार्यवाही भी की जायेगी।
————————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular