अवधनामा संवाददाता
लखीमपुर खीरी .थाना फरधान पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 04 नफर अभियुक्तों संजय कुमार पुत्र मान सिंह हीरालाल पुत्र राकेश कुमार अजय वर्मा पुत्र सन्तोष कुमार नि0गण ग्राम चिन्हारपुर थाना फरधान खीरी जसकरन पुत्र राममूर्ति नि0 ग्राम अम्बूपुर बहेरवा थाना फरधान खीरी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 52 अदद ताश के पत्ते व कुल 2230 रु0 नगद बरामद किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना फरधान पर मु0अ0सं0 500ध्2022 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।





