Sunday, April 5, 2026
spot_img
Homekhushinagarखाना बनाते समय झुलसी महिला, रेफर

खाना बनाते समय झुलसी महिला, रेफर

अवधनामा संवाददाता

कुशीनगर। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सखवनिया बुजुर्ग गांव के हरिजन बस्ती में मंगलवार की सुबह खाना बनाते समय एक महिला झुलस गई। घटना गैस रिसाव होने के कारण बताया जा रहा है। झुलसी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत चिंतजानक बनी है। जानकारी के मुताबिक कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सखवनिया बुजुर्ग गांव के हरिजन बस्ती निवासिनी राबड़ी देवी (30 वर्ष) पत्नी बीरेंद्र प्रसाद मंगलवार की सुबह खाना बना रही थी। लेकिन इस दौरान सिलेंडर का रिसाव हो रहा था। इससे अनभिज्ञ राबडी देवी खाना बनाने में मगशूल रहीं। गैस रिसाव से अचानक।लगी आग की चपेट में आ गयी और बुरी तरह झुलस गयी। कुछ ही देर में वहां लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। इस दौरान हि किसी ग्रामीण ने डायल एम्बुलेंस बुलाने के लिए फोन कर दिया। इसके बाद राबड़ी देवी को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुँचाया गया। जहाँ उसकी हालत जिंताजनक बनी हुई है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular