एयरपोर्ट पर हुआ गृहमंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत

लखनऊ। लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने पर लखनऊ के सांसद गृहमंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह का स्वागत किया गया, भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के महामंत्री पुष्कर शुक्ला ने बताया कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह के एयरपोर्ट पहुंचने पर महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, अवध क्षेत्र के अध्यक्ष सुरेश तिवारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी, उ.प्र. सरकार के मंत्री गोपाल जी टण्डन, बृजेश पाठक, विधायक डा. नीरज बोरा, अविनाश त्रिवेदी, महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, पुष्कर शुक्ला, पूर्व विधायक विद्यासागर गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष मनोहर सिंह, पूर्व प्रदेश मंत्री वीरेन्द्र तिवारी सहित बड़ी संख्या के उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया, उसके बाद गृहमंत्री एयरपोर्ट से वी.वी.आई.पी. गेस्ट हाउस के लिये रवाना हो गये।
https://www.youtube.com/watch?v=EDLtmFX4w9o
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





