Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeचरण सिंह जी की 31वीं पुण्यतिथि राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेष में...

चरण सिंह जी की 31वीं पुण्यतिथि राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेष में श्रद्वा के साथ मनायी गयी

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री किसान मसीहा श्रद्वेय चौ0 चरण सिंह जी की 31वीं पुण्यतिथि राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेष में श्रद्वा के साथ मनायी गयी। प्रदेष के विभिन्न जनपदों में चौ0 साहब की प्रतिमा के सम्मुख हवन पूजन व माल्र्यापण करके उन्हें श्रद्वा सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा चैपाले, गोष्ठियां, फल वितरण, रक्तदान, वस्त्र वितरण भी किया गया।
इसी क्रम में राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष मुख्यालय पर राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे की उपस्थिति में राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हवन पूजन किया तथा पार्टी मुख्यालय में चौ0 साहब की प्रतिमा पर माल्र्यापण किया साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने विधान भवन स्थित चौ0 साहब की प्रतिमा पर भी माल्र्यापण करके उन्हें भावभीनी श्रद्वांजलि अर्पित की और चौ0 साहब के बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रदेष मुख्यालय पर वर्तमान राजनैतिक परिवेष में चौ0 चरण सिंह के विचारों की प्रासंगिकता विषय पर गोष्ठी आयोजित की गयी जिसमें पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार रखे।
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये प्रदेष अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने कहा कि चै0 चरण सिंह पूरे देष में किसान मसीहा के नाम से जाने जाते हैं उन्होंने आजीवन किसानों, मजदूरों, अकलियतों तथा समाज के पिछड़े वर्गो के हक के लिए संघर्ष किया। परन्तु वर्तमान केन्द्र और प्रदेष की सरकारों ने किसानों को मौत के मुंह में धकेलने का काम किया है उनके साथ विष्वासघात किया है।
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि चौ0 साहब ने किसानों की आवाज को बुलंद करके बड़ी से बड़ी ताकतों को झुका दिया था। लेकिन आज किसान उद्योगपतियों और पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बनकर रह गया है जिसकी जिम्मेंदार दोनो सरकारे हैं। वर्तमान प्रधानमंत्री द्वारा चै0 चरण सिंह की कर्मस्थली बागपत में अपना 6 किमी0 को रोड शो करते हैं परन्तु बकाया गन्ना मूल्य और बढी हुयी बिजली दरे वापस लेेने के लिए भूख हडताल कर रहे किसान उदयवीर सिंह की मृत्यु होने पर दो शब्द भी न कहकर देष के किसानों का अपमान किया है।
गोष्ठी में प्रदेष उपाध्यक्ष वसीम हैदर, प्रदेष कोषाध्यक्ष यज्ञदत्त शुक्ल, प्रदेष महासचिव किरन सिंह, प्रदेष प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, युवा रालोद के प्रदेष अध्यक्ष अम्बुज पटेल, व्यापार प्रकोष्ठ मध्य उ0प्र0 के अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, छात्र रालोद के प्रदेष अध्यक्ष अभिषेक सिंह चैहान, प्रदेष सचिव रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, मनोज सिंह चैहान, रामगोपाल सिंह चंदेल, महानगर अध्यक्ष महबूब आलम, प्रो0 अयोध्यासरन तिवारी, गोविंद सिंह चंदेल, चन्द्रकांत अवस्थी, अष्विनी प्रताप सिंह अजय मिश्रा, बेबी ने अपने अपने विचार रखें।
————————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular