Thursday, February 19, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurश्रमिक बढ़ाकर तेजी से कार्य करें निर्माण एजेंसी : डीएम

श्रमिक बढ़ाकर तेजी से कार्य करें निर्माण एजेंसी : डीएम

अवधनामा संवाददाता

चांदपुर जहाजपुर मंदिर के समीप बने तालाब के गहरीकरण के दिए निर्देश

ललितपुर। जिलाधिकारी आलोक सिंह ने धौर्रा क्षेत्रान्तर्गत निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता लोनिवि नवनीत सिंह ने बताया कि यह विद्यालय श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों के लिए बनाया जा रहा है। इसका कार्य पी.डब्ल्यू.डी. भवन विंग झांसी द्वारा किया जा रहा है। परियोजना पर 250 श्रमिक कार्य कर रहे हैं तथा 83 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इस परियोजना का कार्य मार्च 2021 से प्रारंभ हुआ था, विद्यालय की क्षमता 1000 छात्रों की है, जिसमें 500 छात्र एवं 500 छात्राएं शामिल हैं। इस विद्यालय हेतु 48 स्टाफ की स्वीकृत हैं, जिनके लिए 48 स्टाफ रुम बनाये जा रहे हैं। मौके पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि श्रमिकों की संख्या बढ़ाते हुए कार्य को तीव्र गति से पूर्ण कराएं। इसके बाद जिलाधिकारी चांदपुर जहाजपुर मंदिर पहुंचे, यहां पर उन्होंने मंदिर के प्राकृतिक वातावरण एवं सौंदर्य का अवलोकन किया तथा मंदिर के समीप बने तालाब को देखा। उन्होंने मौके पर उपस्थित लोगों से तालाब के बारे में जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि मनरेगा एवं अन्य विभागों के सहयोग से तालाब का गहरीकरण कराया जाए। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता लोनिवि रथिन सिन्हा, सहायक अभियंता नवनीत सिंह सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular